Class 6 Hindi Chapter 4 question answer- चाँद से थोड़ी-सी गप्पें

Class 6 Hindi Chapter 4 Question Answer

हेलो स्टूडेंट्स कैसे हो आशा करता हु की आप सभी अचे हो हम आज आप के लिए यह क्लास 8 हिंदी चैप्टर क्वेश्चन आंसर( class 8 hindi chapter 4 question answer )  दे रहा हु। आप हमें ये जरूर बातये। ताकि हम आगे से भी आप के लिए आगे से भी ऐसे क्वेश्चन आंसर लेकर के आते रहेंगे। notes, pdf,

Chapter 4. चाँद से थोड़ी-सी गप्पें

सप्रसंग व्याख्या/ भावार्थ

कठिन शब्दार्थ-कुल- सारा, पूरा। सिम्त= दिशाएँ। निरा एकदम, पूरा। दम= साँस मरज- बीमारी, मर्ज । हालाँकि= यद्यपि। बुद्ध= नासमझ, कम –

  1. class 6 hindi chapter 4 chand se thodi gappe

गोल हैं खूब…………………………..चारों सिम्त ।

प्रसंग-प्रस्तुत गद्यांश ‘चाँद से थोड़ी-सी गप्पें’ नामक कविता से लिया गया है। इसके रचयिता शमशेर बहादुर सिंह हैं। इसमें दस ग्यारह साल की एक लड़की चाँद को देखकर कहती है कि-

व्याख्या/ भावार्थ- हे चाँद ! आप तो खूब गोल हैं, परन्तु आज जरा-सा तिरछे दिखाई पड़ते हैं। आपने सार आकाश को वस्त्र की तरह पहन रखा है। आसमान में चमकते हुए तारे आपके कपड़े पर जड़े हुए सितारे हैं। आपका सारा शरीर आकाश रूपी वस्त्र से ढका हुआ है, केवल आपका गोरा-चिट्टा, सुन्दर गोल-मटोल मुँह ही दिखाई देता है। आप अपनी पोशाक को चारों दिशाओं में फैलाए हुए हो। अर्थात् आकाश रूपी नीला वस्त्र सभी दिशाओं में फैला हुआ है।

  1. class 6 hindi chapter 4 chand se thodi gappe

आप कुछ तिरछे……………………………. आता है।

प्रसंग- यह पद्यांश समशेर बहादुरसिंह द्वारा रचित ‘चाँद से थोड़ी-सी गये’ कविता से लिया गया है। चाँद को देखकर लड़की कहती है कि-

व्याख्या/भावार्थ-हे चाँद। आप न जाने कैसे कुछ तिरछे नजर आते हैं। यद्यपि आप बहुत ही सुन्दर दिखाई देते हैं। वाह! क्या आपने हमें पूरा बेवकूफ या कम अक्ल का समझ लिया है, जैसे कि हम कुछ समझते ही न हो। हम अच्छी तरह समझते हैं कि आपको घटने-बढ़ने की बीमारी है। इस कारण आप जब घटते हैं, घटते ही चले जाते हैं और जब बढ़ते हैं तो बढ़ते ही चले जाते हैं। जब बढ़ते हैं तो जब तक पूरी तरह गोल-मटोल नहीं हो जाते हैं तब तक साँस नहीं लेते हैं, चुप नहीं रहते हैं। इससे लगता है कि आपकी यह बीमारी कभी भी ठीक होने को नहीं आती है, आपका यह दुबला-पतला और एकदम मोटा होने का रोग ठीक नहीं होता है।

NCERT Solution for class 6 Hindi chapter 4 question answer 
NCERT Solution for class 6 Hindi chapter 4 question answer

NCERT Solution for class 6 Hindi chapter 4 question answer 

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न NCERT Solution for class 6

class 6 hindi chapter 4 question answer कविता से-

प्रश्न 1″ आप पहने हुए हैं कुल आकाश” के माध्यम भे लड़की कहना चाहती है कि-

(क) चाँद तारों से जड़ी हुई चादर ओढ़कर बैठा है। 

(ख) चाँद की पोशाक चारों दिशाओं में फैली हुई है। तुम किसे सही मानते हो ?

उत्तर- ” आप पहने हुए हैं कुल आकाश” के माध्यम से लड़की यह कहना चाहती है कि चांद तारों से जड़ी हुई चादर ओढ़कर बैठा है। यह आशय ही सही है।

Class 6 Hindi chapter 3 question answer – नादान दोस्त Free

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Chapter 5 Question Answer

प्रश्न 2-class 6 hindi chapter 4 question answer 

कवि ने चाँद से गप्पें किस दिन लगाई होंगी ?

इस कविता में आयी बातों की मदद से अनुमान लगाओ और उसका कारण भी बताओ।

दिन                          कारण

पूर्णिमा…………………………………………………………

अष्टमी से पूर्णिमा के बीच…………………………………………. 

प्रथमा से अष्टमी के बीच…………………………………………..

उत्तर- दिन                                  कारण

पूर्णिमा                                    – इस दिन चाँद पूरा गोल दिखाई देता है।

अष्टमी से पूर्णिमा के बीच            -चाँद का आकार धीरे-धीरे बढ़ता जाता है                                                          

                                              और अन्त में वह एकदम गोल हो जाता है।

प्रथमा से अष्टमीके बीच                – कृष्ण पक्ष में गोल चाँद का आकार 

                                              धीरे-धीरे      घटने लगता है और वह आधा  रह जाता है।

                                           

अतः कवि ने चाँद से पूर्णिमा के दिन गप्प लगाई होगी, क्योंकि उस दिन चाँद बिल्कुल गोल हो जाता है,

प्रश्न 3 class 6 hindi chapter 4 question answer /

नयी कविता में तुक या छंद के बदले बिम्ब का प्रयोग अधिक होता है, बिम्ब वह तस्वीर होती है जो शब्दों को पढ़ते समय हमारे मन में उभरती है। कई बार कुछ कवि शब्दों की ध्वनि की मदद से ऐसी तस्वीर ‘बनाते हैं और कुछ कवि अक्षरों या शब्दों को इस तरह छापने पर बल देते हैं कि उनसे कई चित्र हमारे मन में बनें। इस कविता के अंतिम हिस्से में चाँद को एकदम गोल बताने के लिए कवि ने ‘बिल कु ल’ शब्द के अक्षरों को अलग-अलग करके लिखा है। तुम इस कविता के और किन शब्दों को चित्र की आकृति देना चाहोगे ? ऐसे शब्दों को अपने ढंग से लिखकर दिखाओ। 

उत्तर- गोल-मटोल शब्द को गो ल – म टो ल

घटते शब्द को घ ट ते 

बढ़ते शब्द को ब ढ़ ते 

अनुमान और कल्पना-class 6 hindi chapter 4 question answer 

प्रश्न 1. class 6 hindi chapter 4

कुछ लोग बड़ी जल्दी चिढ़ जाते हैं। यदि चाँद का स्वभाव भी आसानी से चिढ़ जाने का हो तो वह किन बातों से सबसे ज्यादा चिढ़ेगा? चिढ़कर वह उन बातों का क्या जवाब देगा? अपनी कल्पना से चाँद की ओर से दिए गए जवाब लिखो।

उत्तर- चाँद के घटते-बढ़ते आकार को कभी ठीक न होने वाली बीमारी कहने की बात पर वह सबसे अधिक चिढ़ेगा। चाँद चिढ़कर जवाब देगा कि मुझे कोई बीमारी नहीं है। मैं तो एकदम ठीक हूँ। मैं तो अपनी इच्छानुसार ही छोटा- बड़ा या पतला-मोटा होता हूँ। तुम ऐसे नहीं हो सकते। बीमारी से तो तुम ग्रस्त रहते हो।

प्रश्न 2.class 6 hindi chapter 4 question answer 

यदि कोई सूरज से गप्पें लगाए तो वह क्या लिखेगा? अपनी कल्पना से गद्य या पद्य में लिखो। इसी तरह की कुछ और गप्पें निम्नलिखित में से किसी एक या दो से करके लिखो-

पेड़          बिजली का खम्भा       सड़क           पेट्रोल पम्प 

उत्तर- सूरज से गप्पें सूरज, तुम तो हमेशा तपते रहते हो, सुबह-शाम तो गुस्से में लाल होते हो। दिन में आग बरसाते हो। शायद, आग से तपने पर तुम भी पश्चिमी समुद्र में डुबकी लगाते हो। तुम भी विश्राम करते हो, रात मैं सो जाते हो।

पेड़ से गप्पें पेड़, तुम कितने अच्छे हो सभी को फूल, फल और छाया देते हो। स्वयं सर्दी, गर्मी, बरसात सहते ही पक्षियों को आसरा देते हो। हवा में मस्त होकर झूमते हो। क्या तुम पर बनाकर नहीं रह सकते ?

बिजली का खम्भा सड़क के किनारे, सदा एक-सी हाल में खड़ा, यह बिजली का खम्भा, न जाने क्यों सिर में आग का गोला रखता है। न जाने यह क्यों जलता रहता है। शायद, यह अन्धेरे को डराने के लिए ऐसा करता है

सड़क से गप्प-सड़क, तुम लेटी रहती हो। राहगीर तुम्हें पैरों से कुचलते हैं। पर तुम उन्हें मंजिल तक पहुँचाते हो। तुम सहनशील हो। सदा परोपकारी बनी रहती हो।

पेट्रोल पम्प से गप्प-पेट्रोल पम्प रहता सदा खड़ा, लोहे का कवच पहने, उगलता रहता सदा तेल सारे वाहन उससे माँगते भीख। वह देता सभी को पेट्रोल, परन्तु मुँह से कुछ बोलता नहीं। वह केवल इशारों में ही, सब कुछ बताता है।

class 6 hindi chapter 4 question answer भाषा की बात-

प्रश्न 1. ‘चाँद’ संज्ञा है। चाँदनी रात में ‘चाँदनी’ विशेषण है। नीचे दिए गए विशेषणों को ध्यान से देखो और बताओ कि-

(क) कौन-सा प्रत्यय जुड़ने पर विशेषण बन रहे हैं ?

(ख) इन विशेषणों के लिए एक-एक उपयुक्त संज्ञा भी लिखो-

मखमली घास   गुलाबी पगड़ी          ठंडी रात    

कीमती गहने     कश्मीरी भाषा        जंगली फूल

उत्तर-

शब्द       प्रत्यय     विशेषण       एक संज्ञा शब्द

गुलाब       ई          गुलाबी         गुलाबी नगर (जयपुर)

मखमल    ई          मखमली      मखमली चादर

कीमती    ई            कीमती         कीमती घड़ी

ठंड        ई            ठंडी            ठंडी जगह

जंगल       ई         जंगली            जंगली जीव

कश्मीर     ई            कश्मीरी         कश्मीरी सेब

प्रश्न 2.class 6 hindi chapter 4

गोल-मटोल –     गोरा-चिट्टा

कविता में आए शब्दों के इन जोड़ों में अन्तर यह है कि है। जबकि ‘मटोल’ अपने-आप में कोई शब्द नहीं है। ‘चिट्टा’ का अर्थ सफेद है और ‘गोरा’ से मिलता- -जुलता यह शब्द ‘मोटा’ से बना है। ऐसे चार-चार युग्म सोचकर लिखो और उनका वाक्यों में प्रयोग करो।

उत्तर-class 6 hindi chapter 4 question answer 

मिलते-जुलते अर्थ वाले शब्द          वाक्य-प्रयोग

भोला-भाला                             वह बालक एकदम भोला-भाला लगता है। 

सड़ा-गला                              सड़ा-गला अनाज तो पशु भी नहीं खाते हैं। 

दुःख-दर्द                              गरीबों का दुःख-दर्द समझना चाहिए। 

सीधा- -सादा                        सीधा-सादा जीवन गाँधीजी को प्रिय था।

न मिलते-जुलते अर्थ वाले शब्द              वाक्य-प्रयोग

मोटा-मुस्तण्ड                        रामू तो मोटा-मुस्तण्ड है। 

तर-बतर                              किसान पसीने से तर-बतर हो गए।

चाय-वाय                            मेहमान को चाय-वाय पिलाओ। 

हक्का-बक्का                    अचानक पुलिस आ जाने से बदमाश हक्का-बक्का   

                                        रह गया।

प्रश्न 3. class 6 hindi chapter 4

‘बिलकुल गोल’-कविता में इसके दो अर्थ हैं-

(क) गोल आकार का

(ख) गायब होना!

ऐसे तीन शब्द सोचकर, उनसे ऐसे वाक्य बनाओ जिनके दो-दो अर्थ निकलते हों।

उत्तर-

शब्द           अर्थ                  वाक्य प्रयोग

अंबर       (क) वस्त्र             साधु गेरुआ अंबर धारण करते हैं। 

             (ख) आकाश       चाँदनी रात में अंबर की शोभा निराली होती है।

आराम    (क) विश्राम        थोड़ी देर आराम के बाद हम पढ़ने लगे ।

             (ख) बगीचा        इस आराम में अनेक प्रकार के फूल हैं ।

तीर       (क) बाण         अपने मनोरंजन के लिए पक्षी पर तीर मत चलाओ।

           (ख) किनारा        नदी के तीर पर पक्षी कलरव कर रहे थे।

प्रश्न 4.class 6 hindi chapter 4 question answer 

ताकि, जबकि, चूँकि, हालाँकि-कविता की जिन पंक्तियों में ये शब्द आए हैं, उन्हें ध्यान से पढ़ो। ये शब्द दो वाक्यों को जोड़ने का काम करते हैं। इन शब्दों का प्रयोग करते हुए दो-दो वाक्य बनाओ। 

उत्तर-

शब्द                                  वाक्य-प्रयोग

ताकि                      (i) अपराधी को दंड दो ताकि वह फिर से ऐसा न करे।                  

                             (ii) यह गली बंद है ताकि कोई इधर न आ सके।

 जबकि                    (i) तुम सो रहे हो जबकि मैं पढ़ रहा हूँ।

                               (ii) तुमने खाना नहीं खाया जबकि मैं खा चुका हूँ ।

चूँकि                (i) चूँकि वह बीमार है, इसलिए स्कूल नहीं गया।

                 (ii) चूँकि बस खराब हो गई थी, इसलिए वह समय पर न आ सका।

हालाँकि        (i) हालाँकि इस साल वर्षा कम हुई परन्तुफसल अच्छी है।

                  (ii) हालाँकि चोर भाग गया परन्तु अपने सुराग छोड़ गया।

प्रश्न 5. गप्प, गप-शप, गप्पबाजी-क्या इन शब्दों के अर्थों में अन्तर है? तुम्हें क्या लगता है ? लिखो । 

उत्तर- शब्द        अर्थ

गप्प                काल्पनिक तथा कोरी बातें

गप-शप            निरुद्देश्य बातें

गप्पबाजी         बेमतलब की कोरी बातें

कुछ करने को-NCERT Solution class 6 hindi chapter 4 question answer 

प्रश्न 1. पाठ्यपुस्तक के पृष्ठ संख्या 27 पर दो प्रकार के कैलेण्डर दिए गए हैं। इन्हें देखो और प्रश्नों के उत्तर दो- 

(क) दिए गए कैलेण्डरों में से किस कैलेण्डर में चन्द्रमा के अनुसार महीने के दिन दिए गए हैं ?

(ख) दिए गए कैलेण्डरों में अन्तर स्पष्ट करो। 

(ग) कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष का क्या अर्थ होता है? 

उत्तर- (क) प्रथम कैलेण्डर में संवत् 2063 चन्द्रमा के अनुसार है, महीने के दिन भी उसी के अनुसार हैं। 

(ख) प्रथम कैलेण्डर (हिन्दी कैलेण्डर) में महीनों की गणना पृथ्वी के चारों ओर चन्द्रमा के परिभ्रमण पर आधारित है। सामान्यतः तीस दिनों के महीने होते हैं जिन्हें चन्द्रमा की वार्षिक गति को बारह महीनों में विभाजित करके निर्धारित किया जाता है।

द्वितीय कैलेण्डर (अंग्रेजी कैलेण्डर) की वार्षिक गणना सूर्य के चारों ओर पृथ्वी के परिभ्रमण की अवधि के अनुसार 365 दिनों की होती है। इसमें वर्ष के 365 दिनों की ही बारह महीनों में विभाजित किया जाता है। इस कैलेण्डर के सभी महीने तीस-तीस दिन के नहीं होते हैं। 

(ग) कृष्ण पक्ष-पूर्णिमा तिथि के बाद जब चन्द्रमा लगातार घटता जाता है और अन्त में एकदम घटकर अत्यन्त पतला हो जाता है, तब प्रतिपदा से अमावस्या तक की पन्द्रह दिन की अवधि को कृष्ण पक्ष कहते हैं।

शुक्ल पक्ष – जब चन्द्रमा प्रथमा या प्रतिपदा तिथि से लगातार बढ़ता हुआ पूर्णिमा तक पूरी तरह गोल हो जाता है, अर्थात् प्रतिदिन बढ़ता जाता है, तो पन्द्रह दिन की उस अवधि को शुक्ल पक्ष कहते हैं।

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न  NCERT Solution class 6 hindi 

वस्तुनिष्ठ प्रश्न- NCERT Solution for class 6 hindi chapter 4 MCQ

 ” प्रश्न 1.class 6 hindi chapter 4 MCQ

‘गोल हैं खूब मगर’-इसमें गोल कहा गया है-

(अ) सूर्य को

(ब) चन्द्रमा को

(स) आकाश को 

(द) तारों को

प्रश्न 2.class 6 hindi chapter 4 MCQ

‘अपनी पोशाक को फैलाए हुए’-यहाँ चन्द्रमा की पोशाक किसे बताया गया है ? 

(अ) चाँदनी को

(ब) धरती को 

(स) आकाश को

(द) तारों को

प्रश्न 3. class 6 hindi chapter 4 MCQ

चाँद के बढ़ने-घटने को कहा गया है-

(अ) एक रोग

(ब) एक खेल

(स) दिखावा

(द) एक नियम

प्रश्न 4. class 6 hindi chapter 4 MCQ

चाँद किस प्रकार का नजर आता है ?

(अ) तिरछा

(ब) चौकोर

(स) पतला

(द) मोटा

उत्तर- 1. (ब), 2. (स), 3. (अ), 4. (अ

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न- NCERT Solution for class 6 hindi chapter 4 MCQ question answer 

प्रश्न 6. ‘चाँद से थोड़ी सी गप्पें’ कविता में – ‘आकाश’ का वर्णन किस रूप में किया गया है?

short question answer

उत्तर- इस कविता में ‘आकाश’ को तारों से जड़े वस्त्र के रूप में वर्णित किया गया है।

प्रश्न 7. कविता में चन्द्रमा के मुख का वर्णन किस प्रकार किया गया है ?

उत्तर-कविता में चन्द्रमा के मुख का रंग गोरा, गोलमटोल बताया गया है।

प्रश्न 8. class 6 hindi chapter 4 extra question

चन्द्रमा को कौनसा रोग बताया गया है ?

उत्तर- चन्द्रमा को निरंतर घटने-बढ़ने का रोग बताया गया है

लघु उत्तरीय प्रकार के प्रश्न chaand se thodi gappe 

प्रश्न 9. class 6 hindi chapter 4 question answer

चन्द्रमा के वस्त्र का वर्णन कैसे किया गया है ?

उत्तर- सारा आकाश चन्द्रमा का परिधान है अर्थात चन्द्रमा ने पूरे नीले आकाश को वस्त्र की तरह धारण किया है। उसके वस्त्र चमकीले तारों से जड़े हुए हैं और वह वस्त्र चारों दिशाओं में फैला हुआ है।

प्रश्न 10.class 6 hindi chapter 4 question answer

चन्द्रमा आकाश में कैसे दिखाई देता है ?

उत्तर- आकाश में चन्द्रमा गोरे रंग का, गोल मुख वाला, किन्तु कुछ तिरछा दिखाई देता है। कभी यह लगातार बढ़ता है और फिर घटता है। इस कारण चंद्रमा का आकार हमेशा एक जैसा नहीं रहता है।

प्रश्न 11. class 6 hindi chapter 4 question answer

‘चांद से थोड़ी सी गप्पें’ कविता का क्या संदेश है?

उत्तर- ‘चाँद से थोड़ी सी गप्पे’ कविता से यह सन्देश मिलता है कि प्रकृति के नियमों के अनुसार चन्द्रमा घटता-बढ़ता रहता है। कुदरत के इस नियम को कोई नहीं बदल सकता। इसलिए हमें भी प्रकृति के नियमों का पालन करना चाहिए।

प्रश्न 12. class 6 hindi chapter 4 question answer

आकाश में चंद्रमा का आकार हमेशा एक जैसा क्यों नहीं रहता है ?

उत्तर- प्रकृति के नियमानुसार चन्द्रमा शुक्ल पक्ष में धीरे-धीरे बढ़ता है और कृष्ण पक्ष में घटता है।

आप हमें ये जरूर बताएं कि आप को हमरे दवारा त्यार किए गए ये क्लास 6 हिंदी चैप्टर 4 के प्रश्न उत्तर(class 6 hindi chapter 4 question answer ), नोट्स, एमसीक्यू कैसे लगे

Related Posts

RBSE+CBSE  Class 6 Science Chapter 1 Question Answer with MCQ and extra question

RBSE Class 6 Science Chapter 1 Question Answer with MCQ

RBSE+CBSE  Class 6 Science Chapter 1 Question Answer with MCQ and extra question हेलो स्टूडेंट्स, कैसे हो आप, उम्मीद करता हूं कि आप सभी अच्छे होंगे, आज…

NCERT Solution for class 6 Hindi chapter 12 question answer संसार पुस्तक हे ( sansaar pustak he ) 

Class 6 Hindi Chapter 12 Question Answer free

NCERT Solution for class 6 Hindi chapter 12 question answer संसार पुस्तक हे ( sansaar pustak he )  Class 6 Hindi chapter 12 question answer text book…

NCERT Solution for Class 6 Hindi Chapter 10 question answer  Rani of Jhansi झाँसी की रानी

Class 6 Hindi Chapter 10 question answer  Rani of Jhansi free

NCERT Solution for Class 6 Hindi Chapter 10 question answer  Rani of Jhansi झाँसी की रानी Welcome to NCERT Solutions of Class 6 Hindi Chapter 10  Rani…

NCERT Solution for class 6 Hindi chapter 7 question answer sathi haath badana 

Class 6 Hindi Chapter 7 Question answer free

NCERT Solution for class 6 Hindi chapter 7 question answer sathi haath badana  पाठ्यपुस्तक के प्रश्न class 6 Hindi chapter 7 question answer text book  गीत से-class…

NCERT Solution for Class 6 Hindi Chapter 6 Question Answer par Najjar k

Class 6 Hindi Chapter 6  Question Answer पार नजर के Free

Class 6 hindi chapter 6 question answer par Najjar k   हेलो दोस्तों कैसे हो आज हम आपके लिए Class 6 hindi chapter 6 par Najjar k…

Class 6 Hindi Chapter 5 Question Answer अक्षरों का महत्त्व free

Class 6 Hindi Chapter 5 Question Answer अक्षरों का महत्त्व free

NCERT Solutions for class 6 Hindi Chapter 5 Question Answer  chapter name :-अक्षरों का महत्त्व class 6 hindi chapter 5 कठिन शब्दार्थ–तादाद = संख्या। अनादिकाल= जो सदा…

This Post Has One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

x